Home Uttarakhand Dehradun सुविधा दे रहा 80 प्रतिशत तक के महालाभ ऑफर

सुविधा दे रहा 80 प्रतिशत तक के महालाभ ऑफर

Offering massive discount deals of up to 80 percent

देहरादून। Offering massive discount deals of up to 80 percent दीपावली का शुभ अवसर हो और खरीदारी करने के लिए सुविधा सुपरमार्केट का साथ हो, तो इस बहुत ही शुभ दीपावली पर्व का मजा ही कुछ अलग है। इस बेहतरीन क्वालिटी वाले सभी सामानों की भरपूर गुणवत्ता सुविधा सुपरमार्केट में है, जिसका लाभ दीपावली के अवसर पर उठा लेना ही सभी के लिए समझदारी होगा।

स्थानीय पटेल नगर स्थित सुविधा सुपर मार्केट के प्रबंधक/प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता तथा सुरेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से रविवार को यहां सुपर मार्केट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सुविधा सुपर मार्केट में निश्चित रूप से ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी और मुनासिब दामों पर सभी प्रकार के सामान ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि के साथ मुहैया कराए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत तक का खूबसूरत एवं आकर्षक बिग डिस्काउंट गोल्डन रूप में भी उपलब्ध है, ताकि हमारे ग्राहक ज्यादा से ज्यादा इस दीपावली पर महालाभ का फायदा ले सकें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अग्रणी रिटेल चेन सुविधा सुपरमार्केट एक बार फिर अपने बहुप्रतीक्षित बिग दिवाली मेले के साथ ग्राहकों के लिए त्योहारों की खुशियां और बचत लेकर आया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1971 में एक छोटी सी दुकान से शुरू हुआ यह सफर आज उत्तराखंड में एक बड़े रिटेल नेटवर्क के रूप में स्थापित हो चुका है। उनका कहना है कि उत्तराखंड के राजमा, दालें एवं अन्य सामान, उत्पाद भी हमारे यहां मुनासिब दामों पर और बेहतर क्वालिटी वाले उपलब्ध हैं।

अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले कई वर्षों में सुविधा ने ग्राहकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष भी सुविधा ने बेहद आकर्षक कीमतों पर ड्राई फ्रूट्स उपलब्ध कराए हैं। संस्थान एनिमल वेलफेयर के सहयोग से बेसहारा और जरूरतमंद गौवंश के उपचार एवं देखभाल के लिए ग्राहकों को योगदान देने का अवसर दिया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से अब तक 20,000 से अधिक गायों का उपचार किया जा चुका है। पत्रकार वार्ता में सुविधा सुपरमार्केट के अन्य प्रतिनिधि अभिलाषा गुप्ता, गर्वित गुप्ता, अर्पित गुप्ता भी मौजूद रहे।

दीपावली के त्यौहारी मौसम में भारतीय अर्थव्यवस्था को लगे पंख
सरकार ने दिया कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा
दीपावली पर अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए : सीएम