मरीजों के उपचार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : उनियाल

Negligence in treatment of patients will not be tolerated

देहरादून। Negligence in treatment of patients will not be tolerated स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की सक्रियता लगातार नजर आ रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने गुरूवार को कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और उपचार की गुणवत्ता को गंभीरता से परखा।

अस्पताल पहुंचते ही मंत्री ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनका हाल जाना। मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल की व्यवस्थाओं, डॉक्टरों के व्यवहार और उपचार की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया। कई मरीजों ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिस पर मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर स्पष्ट कहा कि मरीजों को संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ उपचार देना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी, सुचारु और जनहितकारी तरीके से संचालित हों।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार और सुदृढ़ीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे।

धन सिंह रावत ने छिना स्वास्थ्य विभाग, सुबोध उनियाल को मिली जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री का विज़न, जनता का विश्वास सुशासन की मजबूत नींव : सुबोध उनियाल
राज्य सरकार हर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है : सुबोध उनियाल