बलिया के पत्रकारों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने दिया ज्ञापन

National Journalists Association

National Journalists Association

शादाब अली की रिपोर्ट

देहरादून| National Journalists Association बलिया के बागी धरती से हमारे तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी व झूठे मुकदमे में फसाने में जिला प्रशासन के खिलाफ 30-02-2022 से धरना प्रदर्शन चल रहा है|

उसी क्रम में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष रामशरण कटियार का मधुशूदन सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिंह और प्रदेश अध्यक्षा कन्चन सिंह का पुष्प देकर सम्मानित किया।

प्रदेश अध्यक्ष रामशरण कटियार ने कहा कि हम तब तक चुप होंगे तब तक हमारे पत्रकार साथियों की रिहाई और झूठे मुकदमे वापस नहीं होते तब तक ये लड़ाई लखनऊ से होकर दिल्ली तक लड़ेंगे और बलिया के डीएम और एसपी को जब तक निलंबित नहीं किया जाता है तब तक ये लड़ाई लड़ी जाएगी|

अब समय आ गया है कि अगर इन पत्रकारों को रिहा नहीं किया जायेगा तो हम लोग जेल भरो आंदोलन किया जाएगा और हमारे पूरे प्रदेश के सभी पत्रकार जेल जाने के लिए तैयार हैं आज इस धरने में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और सन्दीप पान्डेय व बलवंत सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

तमाम राजनीतिक दलों के लोग इस लड़ाई में सैकड़ों पत्रकारों के साथ भाग लिया। इसी बीच मधूशूदन सिंह ने अपने खून से मोदी को पत्र लिखकर ज्ञापन के साथ भेजा।

इस मौके पर आजमगढ़ से राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के लालगंज के तहसील अध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी धरने में शामिल हुए अजय सीधा वाराणसी मंडल अध्यक्ष महेश आनंद जिलाध्यक्ष विशाल गुप्ता जिला सचिव गाजीपुर|

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज मऊ, जिलाध्यक्ष बलिया अमरनाथ श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष पिंटू सिंह बलिया, राजेश गुप्ता महाजन प्रजापति, रायबरेली से अभय सिंह ठाकुर, कुशीनगर से अशोक कुमार सिंह, एवं तमाम जनपदों से आए हुए राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पदाधिकारी गण इस मौके पर सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़े

यशपाल आर्य ने नेता प्रतिपक्ष का पदभार ग्रहण किया
सीएम ने प्राइम लाइफ केयर सुपर हॉस्पिटल का किया लोकार्पण
महाराज ने किया गढ़वाली गीत के वीडियो ’चंदना’ का विमोचन