देवप्रयाग । क्षेत्र में कटखने बंदरों का आतंक है। बुधवार को एक किशोरी को बंदरों ने बुरी तरह काट लिया। कुछ दिन पहले भी बंदरों ने देवप्रयाग में एक 12 साल के बालक को काट कर घायल कर दिया था। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बंदर पकड़ने की मांग की है। देवप्रयाग में बुधवार दोपहर किमखोला गांव निवासी खुशीलाल की 15 साल की बेटी मीनाक्षी पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। मीनाक्षी की मां ने शोर मचाया तो बंदर भाग गए। परिजन मीनाक्षी को सीएचसी ¨हडोलाखाल ले गए। कुछ दिन पहले भी देवप्रयाग में बंदरों ने 12 साल के रॉबिन नाम के बालक को भी बुरी तरह काट लिया था। पौखाल में भी कुछ दिन पहले बंदरों ने एक बालक को काट कर घायल कर दिया था। किमखोला की पूर्व प्रधान अंजू देवी ने बताया कि वन विभाग बंदर पकड़ने के लिए अभियान चलाए अन्यथा जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी।