विधायक मगन लाल का निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

MLA Magan Lal dies
विधायक मगन लाल का निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि MLA Magan Lal dies

कर्णप्रयाग। चमोली जिले की थराली आरक्षित सीट के विधायक मगन लाल शाह का बीती रात निधन (MLA Magan Lal dies) हो गया था। 55 वर्षीय शाह को निमोनिया बिगड़ने के बाद हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विधायक मगनलाल शाह का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह कर्णप्रयाग स्थित उनके घर पर पहुंचा।

अंतिम यात्रा पिंडर और अलकनंदा के संगम के लिए निकल गई थीं

यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी समेत तमाम राजनीतिक और सामाजिक लोग पहुंचे हैं। कर्णप्रयाग के सुभाषनगर स्थित घर से विधिविधान से क्रिया होने के बाद उनकी अंतिम यात्रा पिंडर और अलकनंदा के संगम के लिए निकल गई थीं।

MLA Magan Lal dies

जरा इसे भी पढ़ें : खून की बूंदों ने हत्यारोपी को पकड़वाया

इस दौरान उन्हें कंधा देने के लिए बड़ी संख्या में लोग कर्णप्रयाग पहुंचे हैं। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। विधायक के बच्चों और परिजनों के आंशु थम नहीं रहे हैं। दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह चमोली जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें बड़ी मुश्किल से परिजन संभाल रहे हैं। उधर, विधायक की निधन के शोक में नारायणबगड़, थराली, कर्णप्रयाग बाजार बंद है। विधायक शाह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

जरा इसे भी पढ़ें : युवाओं को सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी निभानी चाहिए : SSP Nivedita Kukreti
जरा इसे भी पढ़ें : 10 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा : Dhan Singh Rawat