सेक्स स्कैंडल में फंसे मंत्री ने दिया इस्तीफा

बेंगलुरु। सेक्स स्कैंडल में फंसे कर्नाटक के आबकारी मंत्री एचवाई मेती ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यह स्कैंडल उस समय सामने आया जब पिछले दिनों इसे जुड़ा एक विडियों टेप मीडिया के सामने आया। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने मेती पर आरोप लगाया कि इस विडियो में एचवाई मेती एवं एक महिला आपत्तिजनक स्थिति नजर आये थे। 71 वर्ष के एचवाई मेति कर्नाटक सरकार में आबकारी मंत्री थे।

meti
आरटीआई कार्यकर्ता के अनुसार मेती ने एक ट्रांसफर के बदले महिला से सेक्स करने की शर्त रखी थी। मंत्री ने अपने निर्दोश होने का दावा किया है। और कहा है कि वह किसी भी तरह की जांच का सामना करने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि यह मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश है। इस मामले को लेकर राज्य में सियासी भूचाल आया हुआ है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने पुलिस से मामले की गहन जांच करने को कहा है।