सैन्य धाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के सीएम ने दिए निर्देश

Meeting regarding Sainik Dham in Chief Minister residence
मुख्यमंत्री अधिकारियों की बैठक लेते हुए।

Meeting regarding Sainik Dham in Chief Minister residence

देहरादून। Meeting regarding Sainik Dham in Chief Minister residence मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सैन्यधाम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाय।

कार्यों की चरणबद्ध कार्य योजना बनाई जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि निर्माण कार्य शुरू होने में बिल्कुल भी विलम्ब न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाय। सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा।

उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, प्रमुख सचिव एल.फैनई, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (से.नि..), जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

लोनिवि मंत्री ने की 119.76 लाख की सड़कों का किया शिलान्यास
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड में रात्रि कर्फ्यू लागू
उत्तराखंड कुट्यूर वीक का चौथा सीजन आयोजित