नई दिल्ली,। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में पड़ी फूट अब बढ़ती दिखाई दे रही है। इस सप्ताह समाजवादी पार्टी के एमएलसी बुक्कल नवाज पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि बुक्कल नवाब से पहले एक और सपा एमएलसी यशवंत सिंह ने कल इस्तीफा दे दिया था।
जरा इसे भी पढ़ें : भाजपा में बवाल, अपने ही नेता को बताया दलाल
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यशवंत सिंह और बुक्कल नवाब के छोड़ी गई सीट से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सदन के सदस्य बन सकते हैं। कल सपा एमएलसी के इस्तीफे कुछ देर बाद ही बसपा के एमएलसी जयवीर सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल ही लखनऊ पहुंचे हैं।
समाज समाजवादी पार्टी में फूट की आशंका बढ़ी तो पार्टी फिर मुलायम सिंह के हाथों में सौंपने की मांग फिर से उठने लगी। मांग भी अखिलेश के चाचा शिवपाल ने उठाई जिनका अखिलेश से झगड़ा चल रहा है। एसेम्बली चुनाव में हार की वजह से अखिलेश यादव अपने चाचा के निशाने पर हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : दुल्हन ने मण्डप में शादी करने से किया इंकार वजह जान हंस पड़ेंगे आप
जरा इसे भी पढ़ें : रिटायर्ड कर्नल के घर छापा, 100 किलो प्रतिबंधित मांस, 40 हथियार व 50 हजार कारतूस बरामद