सवारियों से भरी मैक्स खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत

Max-Jeep

छह लोग घायल बताए जा रहे हैं

गोपेश्वर। चमोली में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है, यहां पोखरी में सवारियों से भरी मैक्स गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों के मौत की सूचना है। जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर पुलिस टीम रेस्क्यू में जुटी है।

 

चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोखरी-गुनियाला मार्ग पर हरिशंकर गांव के समीप एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा करीब डेढ़ बजे हुआ। बचाव के लिए पुलिस और एसडीआएफ मौके पर पहुंच गयी है। आज दोपहर पोखरी-हरिशंकर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। एक बोलेरो वाहन (यूके 11 टीएम 2111) पोखरी से हरिशंकर-चैण्डी जा रहा था। इस बीच ग्राम गनियाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

वाहन में दो बच्चों समेत 12 लोग सवार थे

वाहन में दो बच्चों समेत 12 लोग सवार थे। सूचना पर एसडीएम रोहित मीणा, एसओ पीएस नेंगी मय पुलिस फोर्स एवं सेवा 108 को साथ लेकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गई। सभी घायलों सीएचसी पोखरी में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में सावर सिंह (60 वर्ष) ग्राम मज्याड़ी, हरि सिंह (77 वर्ष) ग्राम जौरासी, अषाड़ी देवी (63 वर्ष) ग्राम सेम-कर्णप्रयाग, धूम सिंह (58 वर्ष) ग्राम द्यूका सौड़ है।

 

वहीं घायलों में उर्मिला देवी (29 वर्ष) पत्नी दिनेश सिंह ग्राम मज्याड़ी, प्रिंस (3 वर्ष) पुत्र दिनेश सिंह, बशि देवी (30 वर्ष) पत्नी जीत सिंह ग्राम मज्याड़ी, चालक बसुदेव प्रसाद मलेठा (56 वर्ष) पुत्र भोलादत्त ग्राम हरिशंकर, हीमा देवी (24 वर्ष) पत्नी मनोज सिंह ग्राम नौली, खुशी (12 वर्ष) पुत्री नागेन्द्र सिंह ग्राम द्यूका- थपलगांव, विक्रम सिंह (41 वर्ष) पुत्र मदन सिंह ग्राम पाटी (अध्यापक राइका चैण्डी), हरिशंकर है।