पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Mahendra Bhatt became the state president of BJP
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट।

Mahendra Bhatt became the state president of BJP

देहरादून। Mahendra Bhatt became the state president of BJP पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मदन कौशिक को हटाकर उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का नियुक्ति पत्र जारी किया है।

पत्र में लिखा गया है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है।

दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है।

इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान मदन कौशिक के हाथों में थी। विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं थीं।

महेंद्र भट्ट ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने शहीद स्मारक स्थल जाकर राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया।

जरा इसे भी पढ़े

बाघ संरक्षण के संदेश को लेकर फियरलेस बाघ फोटो प्रदर्शनी शुरू
प्रदेश के कारागारों में हेपेटाइटिस बी, सी की निशुल्क जांच का सघन अभियान चलाया जा रहा
वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में करें काम : धामी