Madan Joshi surrenders in the banned meat case
नैनीताल। Madan Joshi surrenders in the banned meat case मंगलवार को रामनगर मांस प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता मदन जोशी ने मंगलवार को एक नाठकीय अंन्दाज में रामनगर कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस पिछले कई दिनों से मदन जोशी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। यहां तक कि मंगलवार को कोतवाली के बाहर भी गिरफ्तारी की योजना बनाई गई थी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को पहले से अंदेशा था कि मदन जोशी आत्मसमर्पण करने आ सकते हैं। इसलिए कोतवाली के बाहर पुलिस ने पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। लेकिन मदन जोशी अलग ही रास्ते से स्कूटी पर सवार होकर सीधे कोतवाली के अंदर पहुंच गए, जिससे पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अंदर पहुंचते ही उन्होंने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस के मंसूबों पर यह सीधा पानी फेरने जैसा था। आत्मसमर्पण की खबर फैलते ही कई भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी कोतवाली पहुंचे।
विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि मदन जोशी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। नगर के मंडल अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने हमेशा कानून का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए मदन जोशी ने आज स्वयं समर्पण किया है। इससे पहले मदन जोशी ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया था। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे गलत और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने पहले जिन लोगों के नाम पुलिस को दिए थे, उनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मदन जोशी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके परिवार को अनावश्यक रूप से प्रताडघ्ति किया है।
जरा इसे भी पढ़े
प्रतिबंधित मांस होने के शक में वाहन चालक से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
रिटायर्ड कर्नल के घर छापा, 100 किलो प्रतिबंधित मांस, 40 हथियार व 50 हजार कारतूस बरामद









