Home entertainment माहिरा खान नए विवाद में

माहिरा खान नए विवाद में

मुंबई । शाहरुख खान की आने वाली फिल्म रईस की पाकिस्तानी हीरोइन माहिरा खान एक नए विवाद में घिरती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारत की बुराई करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पाकिस्तानी काॅमेडी के सितारे उमर शरीफ के साथ माहिरा नजर आ रही हैं और दोनों भारत और बाॅलीवुड की फिल्मों की बुराई करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है, जबकि मुश्किल से रईस का विवाद निपटा है।

शाहरुख खान को मनसे के चीफ राज ठाकरे के घर जाकर इस बात की सफाई देनी पड़ी थी कि माहिरा रईस के प्रमोशन के लिए मुंबई नहीं आएंगी। रईस से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि इस वीडियो को लेकर माहिरा का एक बयान जारी हो सकता है, जिसमें वे इस वीडियो को लेकर अपनी सफाई पेश कर सकती हैं।