Home Uttarakhand Dehradun सरकार ने शराब की दुकानो का रखा ख्याल, 35 फीसदी घटाया राजस्व...

सरकार ने शराब की दुकानो का रखा ख्याल, 35 फीसदी घटाया राजस्व शुल्क

Locked Wine shops

देहरादून। Locked Wine shops मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर को सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस दौरान सबसे पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत सभी मंत्रियों ने दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी।  

बैठक में कई अहम निर्णयों पर चर्चा हुई। नई आबकारी नीति में सरकार ने  फिर से संशोधन किया है। राज्य में त्रिवेंद्र सरकार की बैठक संपन्न हो गई है| बैठक में 8 प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

जिनमें से सात पर मुहर लगी। बैठक में 24 और 25 जून को विधानसभा के सत्र आयोजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह सत्र इस बार पौड़ी में आयोजित करवाया जाएगा। इससे पहले त्रिवेंद्र सरकार टिहरी में कैबिनेट की बैठक कर चुकी है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने कैबिनेट में लिए फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट ने 24 और 25 जून को विधानसभा के सत्र आयोजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

आबकारी नीति में संशोधन को मंजूरी दी गई। 234 बन्द पड़ी शराब की दुकानों पर राजस्व 35 फीसदी घटाया गया। इन दुकानों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से होगा। शहीद सैनिकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में अब कोस्टगार्ड को भी शामिल किया गया।

कर्मचारी आश्रितों की श्रेणी में पत्नियां भी आवेदन कर सकेंगी

राज्य सरकार के अधीन आयोग की परिधि में समूह ग की भर्तियों में अब सैनिक, कर्मचारी आश्रितों की श्रेणी में पत्नियां भी आवेदन कर सकेंगी।  कैबिनेट ने इस संबंध में पेश प्रस्ताव को मंजूरी दी। पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी।

इसके अलावा लोक सेवा आयोग की परिधि में समूह ग की भर्ती में धारा 4(2) में संशोधन। आरक्षण में अब पत्नी को भी मिलेगा लाभ, पहले बच्चों को मिलती थी सुविधा।

साथ हीउत्तराखंड प्रिंट मीडिया नियमावली में संशोधन। विज्ञापन समिति में अब चार सदस्य ऐसोसिएशन से और अन्य चार सदस्यों को मुख्यमंत्री नामित करेंगे। इससे पहले आठ पद पत्रकार संगठनों से चयनित होते थे।

जरा इसे भी पढ़ें

तीर्थनगरी में भू माफिया का आतंक, प्रशासन लाचार
हेली कम्पनी की लापरवाही से गई एक व्यक्ति की जान
आईएसबीटी का फ्लाईओवर विवादों के घेरे में