Home Uttarakhand Dehradun लाइव आर्ट पेंटिंग पार्टी आयोजित की गई

लाइव आर्ट पेंटिंग पार्टी आयोजित की गई

Live art painting
लाइव आर्ट पेंटिंग पार्टी में पेंटिंग बनाता कलाकार।
Live art painting

देहरादून। ‘लाइव आर्ट पार्टी ( Live art painting ) ’ का आयोजन किया गया। इस आर्ट पार्टी को सिद बी टूडे ने क्यूरेट किया। सिद्धार्थ बेरी आर्ट की दुनिया के जाना माना नाम हैं । इस लाइव आर्ट मे जम्मू निवासी कलाकार शिवानी खजूरिया और गुड़गाव निवासी कलाकार मोना सिक्का भी मौजूद रहे।

आयोजन में लाइव पेटिंग डिमोंस्ट्रेशन हुवा। क्यूरेटर सिद्धार्त बेरी बताते हैं कि आर्ट पार्टी एक तरह से नया और आकर्षक प्लेटफार्म है, जहां कलाकार आर्किलिक बेस्ड लाइव पेंटिंग का प्रदर्शन करते हैं। इसमें सभी कला प्रेमियों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने कोरे केनवास को सुन्दर चित्र में बदलने का हुनर देखा। रमादा के मालिक विश्वास घाई ने बताया कि, इस आयोजन में दून के लगभग पचास कला प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। जिनके सामने ये पेटिंग प्रदर्शनी आयोजित हुई।

उन्होंने बताया, शाम को आयोजित हुवे प्रोग्राम में म्यूजिक के साथ वाइन का आनंद लिया गया और दस लाइव पेंटिंग को पूरा किया गया । लाइव पेंटिंग को अब होटल रामादा में ही आयोजित प्रदर्शनी में बिक्री के लिए रखा गया है। जिसमें औसतन एक पेटिंग की कीमत 15 हजार रुपये है।

लगभग 25 सालों से पेटिंग कर रही

कलाकार शिवानी खजूरिया ने बताया वो लगभग 25 सालों से पेटिंग कर रही है और वो मुख्य रूप से प्राकृति के विभिन्न स्वरूपों को केनवास में उकेरती है। उनकी बनायी पेटिंग होटल रमादा की आर्ट पार्टी में प्रदर्शन के लिए रखी हुई है। जिसमें खासकर गोल्डन फॉरेस्ट ट्री, ब्लेक एंड व्हाइट ट्री, गोड्स ट्री के साथ ही रेस्टेड ट्री पेंटिंग भी है। कलाकार मोना सिक्का ने बताया कि उनकी पेटिंग में ब्रश उपयोग नहीं होता।

वो केवल उंगलियों से पेटिंग करती है। वो चार साल से पेटिंग कर रही हैं, उनकी कुछ लाइव पेटिंग को प्रदर्शित हो रही है। उनको कुंडली शक्ति, शिवा- द यूनिवर्सल कॉनसाइंस और शिवा एस काल का टाइटल दिया गया है। रमादा के जनरल मैनेजर रवि सिंह ने बतया कि, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पेटिंग लवर, कलाकार और पार्टी लवर के साथ एक मंच पर लाना था।

ये एक तरह से अलग कॉन्सेप्ट है, जिसका आयोजन देहरादून में करने में रमादा गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया, लाइव पेटिंग प्रदर्शनी को होटल रमादा के गेस्ट भी अगले दो दिन तक देख सकते हैं। सभी पूरी हुई पेंटिग बिक्री के लिये उपलब्ध रहेंगी।

जरा इसे भी पढ़ें :