Home Uncategorized अनधिकृत तरीके वाहन खड़े करने पर होगा लाइसेंस निरस्त

अनधिकृत तरीके वाहन खड़े करने पर होगा लाइसेंस निरस्त

time witness

चमोली। यातायात मार्ग पर अनधिकृत रूप से पार्क वाहनों के विरूद्व अभियान चलाकर चालान किया जायेगा तथा चालान करने के बावजूद दूबारा किसी वाहन को यातायात मार्ग पर अनधिकृत तरीके से खडा पाया गया तो संबधित वाहन को कब्जे में लेते हुए वाहन चालक के लाइसेन्स को भी निरस्त करने की कार्यवाही अमल में लायी जा सकती है। उप जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने चमोली तथा गापेश्वर नगर क्षेत्र में यातायात मार्ग पर अनधिकृत  तरीके से खडे वाहनों के वाहन स्वामियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपने वाहनों को तुरन्त यातायात मार्ग से हटा दे और यातायात मार्ग में पार्क न करें। उन्होंने कहा कि गर्मी का सीजन आने के कारण मैदानी क्षेत्रों से पर्यटकों की आवजाही बढ़ चुकी है तथा शीघ्र ही चारधार यात्रा भी शुरू होने वाली है। जिससे यातायात मार्ग पर अनधिकृत तरीके से खडेघ् वाहनों के कारण सुगम यातायात में व्यवधान हो रहा है। उन्होंने टैक्सी स्टैण्ड पर भी व्यवस्थित तरीके से वाहनों की पार्किंग करने के निर्देश टैक्सी यूनियनों को दिये है।