Home state Jammu-Kashmir कुलगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला

कुलगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला

जम्मू। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में पुलिस पार्टी पर शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये हैं जबकि एक घायल हो गया है। आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों की धर पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

कश्मीर के कुलागाम में आज आतंकियों ने पुलिस के एक गश्ती दल पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये जबकि एक घायल हो गया। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर आतंकियों की धर पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले सुबह सोपोर में सुबह भी आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि इसी समय कश्मीर के बांदीपुरा इलाके में भी एनकाउंटर चला। बांदीपुरा मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। वहीं दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।