हीरो इंडियन ओपन गोल्फ में खेलेंगे किरादेक अपहिबरन्राट

Kiradsech Aphibarnrat

नई दिल्ली । एशिया के सबसे प्रतिभाशाली गोल्फर थाईलैंड के किरादेक अपहिबरन्राट अगले महीने शुरू हो रहे हीरो इंडियन ओपन गोल्फ 2017 अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।
27 साल की उम्र में अपहिबरनाट ने छह पेशेवर खिताब अपने नाम किये थे जिनमें से तीन उन्होंने वर्ष 2013 में जीते थे, इसके लिए उन्हें एशिया नंबर 1 का ताज पहनाया गया था। पूर्व एशिया नंबर वन किरादेक वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 76वें स्थान पर हैं। वह दिसम्बर 2015 में 37वें स्थान पर थे, जो उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग थी। वर्ष 2011 में उन्हें भारत में ही सेल ओपन का खिताब जीतकर अपना पहला एशियन टूर टाइटल जीता था। किरादेक ने वर्ष 2016 में तीन टूर्स एशियन, यूरोपियन और यूएस में हिस्सा लिया। वह इस ओपन में थाईलैंड के मजबूत प्रतिभागी हैं।