बेंगलुरू छेड़छाड़ मामले में चौकाने वाला खुलासा आप भी पढ़कर चौक जायेंगे

बेंगलुरु। एक जनवरी की शाम को बेंगलुरु के चर्चित छेड़छाड़ केस के बाद 6 जनवरी को भी एक महिला के साथ देर रात छेड़छाड़ के मामले में हैरत कर देने वाला खुलासा हुआ है। इसम मामले में पुलिस का कहना है कि इस महिला के साथ छेड़छाड़ की साजिश स्वयं उसी महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर की थी। 6 जनवरी को नगवाड़ा में मुस्लिम महिला से हुऐ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने इरशाद खान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। जो कि महिला का जीजा लगात है। इरशाद ने खुलासा किया कि उसका अपनी साली के साथ अफेयर चल रहा था। और अपनी साली के साथ मिलकर ये साजिश रची। आरोपी जीजा को यकीन था कि ऐसा करने से उसकी साली की शादी की सारी संभावनाएं खत्म हो जायेगी। और वो इसका फायदा उठाकर अपनी साली के परिवार से अपने रिश्ते की बात कर लेगा। इस घटना को अंजाम देने के लिए इरशाद ने पहले तो इस स्थान की छानबीन की और जब पता चला की यहां सीसीटी कैमरे लगे है तब उसने छेड़छाड़ करने की पूरी साजिश रची।
गौरतलब है कि 6 जनवरी को पुलिस के सामने एक केस आया था जिसमें बुरका पहने एक महिला से छेड़छाड़ की गई। इस महिला ने अपने परिजनों के साथ पुलिस स्टेशन जाकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उस वक्त थाने में उसके साथ जीजा भी मौजूद था। और जीजा इस छेड़छाड़ के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की मदद कर रहा था। अपनी योजना को सफल बनाने के लिए इरशाद ने घटनास्थल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की क्लिपिंग को लेकर पुलिस को देने के बजाये मीडिया को दे दी। इस बात से पुलिस को उस पर शक हुआ और पूछताछ के दौरान इरशाद ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
वहीं दूसरी ओर साली ने भी इस साजिश में शामिल होने की बात कुबुल कर ली है एवं पुलिस से कहा है कि उसके शरीर लगे सारे जख्म उसने खुद ही लगाए हैं जिससे यह घटना सही लगे।