कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Karnataka Assembly
कर्नाटक में प्रजातंत्र की जीत पर कांग्रेसी मिठाई बांटते हुए।
Karnataka Assembly win congress

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कर्नाटक विधानसभा ( Karnataka Assembly ) में हुई प्रजातंत्र की जीत पर पार्टी की शीर्श नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तथा कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कर्नाटक विधानसभा के सदन में कांग्रेस जेडीएस गठबन्धन की विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जब से केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार सत्तारूढ़ हुई है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी साम-दाम-दण्ड भेद की नीति अपनाकर ऐन-केन प्रकारेण विपक्षी दलों की प्रदेश सरकारों को गिराने तथा विपक्षी विधायकों की जोड़-तोड एवं खरीद फरोख्त कर जबरदस्ती राज्यों में कब्जा करने का लगातार प्रयास कर रही है।

जनता लोकसभा के आम चुनावों में भी भाजपा को सबक सिखायेगी

उन्होंने कहा कि चाहे उत्तराखण्ड में जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस की सरकार गिराने का षड़यंत्र हो या गोवा, मिजोरम, बिहार तथा मेघालय और अब कर्नाटक में जनमत के विरूद्ध केन्द्र सरकार व राज्यपालों के माध्यम से सरकार बनाने का षड़यंत्र हो सब जनता के सम्मुख आ चुका है। उन्होंने कहा कि जनता आगामी 2019 में होने वाले लोकसभा के आम चुनावों में भी भाजपा को सबक सिखायेगी तथा केन्द्र में कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी के मार्ग दर्शन एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में भारी विजय का परचम लहरायेगी।




इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, पूर्व मंत्री डाॅ0 संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महामंत्री गोदावरी थापली, प्रमोद कुमार सिह, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, राजेश शर्मा, अशोक वर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, एस.पी. सिंह, राजेश चमोली, अजय नेगी, नीनू सहगल, दीवान सिंह तोमर, भरत शर्मा, दीप बोहरा, प्रणीता बडोनी आदि उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़ें :