प्रत्युषा बनर्जी को लेकर एक और झगड़ा

Pratusha

मुंबई,। छोटे परदे पर पहले आनंदी और फिर बिग बाॅस के घर की प्रतियोगी के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या की घटना को एक अप्रैल को एक साल पूरा होने जा रहा है। इस दौरान इस बिंदास एक्ट्रेस की मौत का रहस्य अभी तक नहीं खुला, अलबत्ता प्रत्युषा के नाम पर उनकी करीबी दोस्त काम्या पंजाबी और कथित बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के बीच एक नया झगड़ा शुरू हो गया है।

rahul
झगड़ा एक शाॅर्ट फिल्म को लेकर है, जिसे काम्या पंजाबी ने बनाया है और उनका दावा है कि ये फिल्म उन्होंने अपनी सहेली (प्रत्युषा) के समय ही बनाई थी। प्रत्युषा की पहली बरसी पर काम्या ने इस शाॅर्ट फिल्म को सार्वजे का एलान किया, तो प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड और उनके आत्महत्या के केस में आरोपी राहुलराज सिंह को ये बुरा लगा और उन्होंने अपने वकील के जरिए काम्या पंजाबी को कानूनी नोटिस भिजवा दिया, जिसमें ऐसी किसी फिल्म के प्रदर्शन को गैरकानूनी बताया गया है।

kamya and rahul
राहुल राज सिंह का दावा है कि प्रत्युषा के समय ऐसी कोई फिल्म नहीं बनी और राहुल राज सिंह के मुताबिक, काम्या जो दिखाना चाहती हैं, वो सब फर्जी है। काम्या पंजाबी ने राहुल राज सिंह द्वारा भेजे नोटिस को खारिज कर दिया है और वे अपने फैसले पर अडिग हैं। प्रत्युषा की मौत को लेकर काम्या और राहुल राज सिंह के बीच कापफी आरोप-प्रत्यारोप हुए हैं। राहुल राज सिंह आज भी इस केस में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर चल रहे हैं।