कैलाश मानसरोवर के लिए तीसरा दल रवाना

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल।

अल्मोड़ा । कैलाश मानसरोवर यात्रा का आज तृतीय दल यहां से प्रातः 5ः30 बजे धारचूला के लिये रवाना हुआ। यात्री दल का स्वागत पराम्परिक तरीके से कुमायूं मण्डल विकास निगम के कर्मचारियों ने किया। आज प्रातः 56 मानसरोवर यात्री यहां से धारचूला के लिये गये। जिनमें 14 महिलायें व 42 पुरूष है। इस दल में लाईजनिंग आफिसर अशोक कुमार वर्मा है। दल में दिल्ली से 07, गुजरात से 08, उत्तराखण्ड से 02, हरियाण से 07, महाराष्ट्र से 04, राजस्थान से 05, केरल 04, मध्यप्रदेश से 03, उत्तर प्रदेश से 14 और हिमाचल प्रदेश से 02 यात्री शामिल है। इस दल में उत्तराखण्ड के भारतीय जनता पार्टी के सल्ट क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना भी सम्मिलित है।

दल में सबसे अधिक उम्र के उत्तराखण्ड के 68 वर्षीय शरद वर्मा और सबसे कम उम्र की यात्री राजस्थान की दो अपूर्वा पाण्डया एवं साक्षी पारिक जो 20 वर्ष की है। यात्री दल के गाइड कुमायूं मण्डल विकास निगम के देवेन्द्र सिंह रावत है। कुमायूं मण्डल विकास निगम होली डे होम की प्रबन्धक शीला शाह, योगेश गब्र्याल, प्रकाश उनियाल, शशि उनियाल, अर्जुन सिंह, नरेश कुमार, सोबन राम सहित अन्य लोगों ने किया।