Home Bihar बिहार में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘जनादेश अपमान यात्रा’

बिहार में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘जनादेश अपमान यात्रा’

Tezasvi yadav

पटना,। बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा के साथ मिलकर हुकुमत बनाए जाने के लिए जनादेश का अपमान करार देते हुए राजद (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ‘जनादेश अपमान यात्रा’ शुरू करने वाले हैं। आरजेडी को जहां इस यात्रा से काफी उम्मीदें हैं, वहीं भाजपा और जदयू इस यात्रा को लेकर तेजस्वी को भ्रष्टाचार के मामले पर घेरने की कोशिश कर रही है।

हालांकि नीतीश कुमार नई कैबिनेट में 75 प्रतिशत भ्रष्ट नेताओं की भागीदारी की रिपोर्ट भ्रष्टाचार प्राण दावों को आईना दिखा रही है। और नए उपमुख्यमंत्री के भी आरोपी होने और स्वयं नितिश कुमार पर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार में 20 हजार जुर्माने के बाद उन पर दफा 302 में आरोपी होने के कारण उनकी एंटी करप्शन छवि के दावों की पूरी तरह हवा निकल चुकी है।  पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में यह सरकार जनादेश के खिलाफ बनी हैं। यहां भाजपा को सरकार चलाने के लिए जनादेश नहीं मिला था।

उन्होंने कहा कि जनादेश का अपमान को लेकर मौजूदा सरकार के खिलाफ ‘जनादेश अपमान यात्रा’ 9 अगस्त को महात्मा गांधी मैदान से शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान लोगों को जनादेश का अपमान की जानकारी दी जाएगी। बिहार जनादेश का अपमान नहीं सहे गे। तेजस्वी 9 अगस्त की सुबह मोतिहारी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पझा करके यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा के दौरान तेजस्वी पूरे राज्य का दौरा करेंगे।