ईश्वरन डकैती कांड में फरार चल रहा अपराधी गिरफ्तार

Ishwaran robbery case

Ishwaran robbery case

देहरादून। राजपुर रोड स्थित ईश्वरन डकैती कांड (Ishwaran robbery case) में फरार चल रहे शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जिस पर लूट, डकैती व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें पंजीकृत है।

डीआईजी अरूण मोहन जोेशी द्वारा बताया गया कि बीते वर्ष सितम्बर माह में अज्ञात बदमाशों द्वारा अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी संचालक के घर पर सशस्त्र डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था।

मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर डकैतों की तलाश शुरू कर दी थी। घटना के अनावरण करने में जुटी पुलिस टीम ने डकैती में शामिल आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन एक आरोपी सुरेश जाटव उर्फ मिश्रा निवासी मेरठ फरार था। जिसकी तलाश की जा रही थी।

फरार सुरेश जाटव की तलाश में जुटी पुलिस टीम को कल देर रात सूचना मिली कि सुरेश जाटव टीपी नगर में अपने ससुराल मे मौजूद है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लाखों के जेवरात भी बरामद किये है। डीआईजी अरूण मोहन जोशी ने बताया कि सुरेश जाटव शातिर किस्म का बदमाश है जिस पर लूट, डकैती व हत्या के प्रयास के लगभग तीस मुकदमें अलगकृअलग जिलों में पंजीकृत है। बताया कि आरोपी सुरेश जाटव पर दून पुलिस ने भी ढाई हजार का ईनाम घोषित किया था।

जरा इसे भी पढ़े

डकैती के फरार आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
पांच करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
प्रधानमंत्री योजना के नाम पर ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार