Home Uttarakhand Dehradun खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा भारत

खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा भारत

India is touching new heights in the field of sports

देहरादून। India is touching new heights in the field of sports प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि तीसरी बार वाटर स्पोर्टस की प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न करने जा रहे है। यह प्रतियोगिता आज अपने उत्कृष्ट की ओर आगे बढ रही है और ऊर्जा व जल प्रबंधन के साथ साहसिक खेलों की दृष्टि में टिहरी झील अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और समय समय पर इस प्रकार के खेल होते रहने चाहिए और इसके अलावा साहसिक खेलों के साथ ही पर्यटन की गतिविधियां भी होती रहनी चाहिए।

यहां तृतीय टिहरी वाटर स्पोर्टस कप 2०24 के समापन समारोह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विकास के क्षेत्र में प्रगति के आसमानों को छूने का काम करेगा और खेल भावना विकसित हो और संघर्षशीलता जैसे गुणों व व्यक्तित्व का विकास हो।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल में खेलो इंडिया सहित अनेक कार्य किये और भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों का छू रहा है और वैश्विक व राष्टीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और प्रदेश में नई खेल नीति लागू की है और राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर आउट ऑफ टर्म के अंतर्गत नौकरी प्रदान कर रहे है और खिलाडियों को सम्मानित कर रहे है और राजकीय सेवाओं में खिलाडियों को चार प्रतिशत खेल कोटा प्रदान किया जा रहा है और खिलाडियों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके और उन्हें सम्मान मिल सके और शीघ्र ही राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है और तेजी से काम कर रहे है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर पैदा हो गया है और इसकी तैयारियों में लग गये है और तीन दिन पूर्व बडी बैठक की है और अब देवभूमि खेल भूमि के नाम से भी जानी जायेगी और प्रकृति का संदेश हर घर तक पहुंचे और अनेकों का कार्य राज्य सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल युवाओं व खिलाडियों में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार करेगा और खेलों का इन्फ्रास्टक्चर बनाये जा रहे है और इस बार के खेल ऐतिहासिक होंगें और विश्व स्तरीय पहचान दिलाने में सफल रहेंगें और यहां पर जी 2० की दो सफल बैठके हुई और टीम के सदस्यों ने गांवों का भ्रमण किया और वह ब्रांड एम्बेसडर बनकर गये और रामनगर का जी 2० बैठक भी सफल रही और इन्वेटर समिट भी पूरी तरह से सफल रहा है और ग्राउंडिंग में तेजी से काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कि टिहरी झील जैसे स्थान इस बात का प्रमाण है कि इस प्रकार के खेलों का आयोजन होते रहेंगें और आने वाले समय में यह आयोजन बढते जाना है और सभी को बधाई दी और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लगन की भी सराहना की है और खेलों में हार जीत की और राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायेंगें।

इस अवसर पर उन्होंने टिहरी के विकास के लिए अनेक घोषणायें की और जिसमें टिहरी हार्ट मिक्स से सडकों का निर्माण किया जायेगा और मल्टी पार्किंग का निर्माण किया जायेगा और पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किया जायेगा और खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर सभी आयोजकों के अथक प्रयास व कडी मेहनत से इस आयोजन को सफल बनाया है।

मुख्यमंत्री धामी ने किया मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट का लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का उद्घाटन किया
भराड़ीसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले धामी, विकास कार्यों का लिया जायजा