माँ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव का उद्घाटन

Inauguration of Maa Nanda-Sunanda Festival
माॅ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव का उद्घाटन करते सांसद अजय भट्ट।

Inauguration of Maa Nanda-Sunanda Festival

नैनीताल। Inauguration of Maa Nanda-Sunanda Festival वैदिक मंत्रो एवं धार्मिक अनुष्ठान के बीच मंगलवार को माॅ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव का क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक संजीव आर्य, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, जिलाधिकारी सविन बंसल व एसएसपी सुनील कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही माॅ नन्दा-सुनन्दा के धार्मिक ध्वज प्रदान किए गए।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा माॅ नन्दादेवी की स्तुति वन्दना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने नन्दादेवी महोत्सव की क्षेत्रवासियों को शुभकामानाऐं देते हुए सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने व सुख-समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि नन्दा महोत्सव का 116 वर्ष पुराना इतिहास है। उन्होंने महोत्सव शुरू करने वाले पूर्वजों की प्रशंसा करते हुए इस परम्परा को संजोकर रखने व आगे बढ़ाने हेतु हम सभी को आगे आना चाहिए।

भट्ट ने राम सेवक सभा की सराहना करते हुए 5 लाख की धनराशि राम सेवक सभा को व 5 लाख की धनराशि निर्माणाधीन भवन को पूर्ण करने हेतु सेवा समिति को देने की घोषणा की, साथ ही उन्होंने नैनीताल नन्दा देवी महोत्सव को जो सी श्रेणी में है, उसे अगले वर्ष ए श्रेणी में किए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास किया जाए।

मेला सफलता की कामना की

उन्होंने कहा कि नैनी झील, बलियानाला संरक्षण कार्य व पार्किंग हेतु संसद में बात रखी थी, आगे भी इस बात को पुख्ता तरीके से रखेंगे। सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने नन्दा देवी महोत्सव की बधाई देते हुए सभी की सुख-समृद्धि व मेला सफलता की कामना की।

राम सेवक सभा को 5 लाख रूपये देने के साथ ही नैनीताल शहर की आन्तरिक सड़को के निमार्ण-मरम्मत हेतु 1 करोड़ रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहर में वाहनो के बढ़ते दबाव को देखते हुए नारायण नगर में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसके लिए भूमि चयनित है व शासन द्वारा 85 करोड़ रूपये की धनराशि प्रस्तावित की गयी है।

उन्होंने कहा कि शहर में जनसंख्या के बढ़ते हुए दबाव को देखते हुए एडीबी के माध्यम से 65 करोड़ की धनराशि से रूसी गाॅव में एसटीपी बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

कोसी नदी पर बैराज एवं पम्पिंग योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा

इसी तरह नगर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कोसी नदी पर बैराज एवं पम्पिंग योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने सांसद से नन्दा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित कराने की मांग रखी व बलियानाले का स्थायी उपचार कराने में केन्द्र सरकार से मदद दिलाने की मांग की।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मलार्थियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके लिए मेले में पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ ही सादी वर्दी में एलआईयू, सीसीटी कैमरे द्वारा पैनी नजर रखी जाएगी। हेमन्त बिष्ट, नवीन पाण्डे, मीनाक्षी कीर्ति ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का सचालन किया।

इस अवसर पर राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज लाल शाह, उपाध्यक्ष अनूप शाही, महासचिव राजन लाल शाह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मन्टू, कमलेश ढोडियाल, गोपाल रावत, शांति मेहरा, भानू पन्त, जीएल शाह, मुन्नी तिवारी, विवेश शाह, प्रदीप बिष्ट, आनन्द दरम्वाल, मुकुल जोशी  उपस्थित रहे। 

जरा इसे भी पढ़ें

ड्रोन उड़ाने के लिए लेनी होगी डीजीसीए की अनुमति
उत्तराखण्ड में बारिश का कहर जारी
वोटर सत्यापन कार्यक्रम का शुभारम्भ