Home politics ‘I Love Modi ji’ जानिए किस कांग्रेसी महिला नेता ने लिखा

‘I Love Modi ji’ जानिए किस कांग्रेसी महिला नेता ने लिखा

नई दिल्ली। जहां 500 व 1000 के नोटबंदी फैसले पर सारे विपक्षी एकजुट हो गये हैं। वहीं दूसरी ओर गुजरात की कांग्रेस की एक महिलानेत्री का एक वॉट्सऐप मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में कांग्रेसनेत्री ने प्रधानमंत्री के लिए ‘आई लव मोदीजी’ लिखा है। साथ ही उसने वॉट्सऐप ग्रुप में पीएम मोदी की नोटबंदी के फैसले की तारीफ करते हुए लिखा है कि ‘मोदी जी, मुझे आप पर व आपके फैसले पर गर्व है’। कांग्रेस नेत्री का नाम कृतिका वैद्य बताया जा रहा है। कृतिका गुजरात के नवसारी में वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस की पार्षद है। इसके साथ ही कांग्रेसनेत्री ने ‘आई लव मोदीजी’ लिखकर उसमें दिल वाले सिंबल भी डाले हैं।

दिल वाले सिंबल
दिल वाले सिंबल

हम आपको बता दें कि नोटबंदी का विरोध करते हुए नवसारी में जिला कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन जिस तरह से कांग्रेसी महिला नेता प्रधानमंत्री की तारीफ की है उससे कांग्रेस को झटका जरूर लगा है। कृतिका के इस कदम के बाद वहां के सभी कांग्रेसियों ने फैसला लिया है कि इसकी जानकारी पार्टी हाईकमान को दी जायेगी।

कृतिका द्वारा मोदी जी के लिए गई बनाई रंगोली
कृतिका द्वारा मोदी जी के लिए गई बनाई रंगोली

हलांकि ऐसा यह पहला मौका नहीं जब कृतिका ने पीएम मोदी की तारीफ की हो इससे पहले भी वह अपने फेसबुक अकाउंट में प्रधानमंत्री मोदी के लिए बनाई रंगोली शेयर कर चुकी है। तब उन्होंने वॉट्सऐप में लिखा था, आज मेरी रंगोली सफल हुई, जय मोदी, हर-हर मोदी। तब भी कृतिका वैद्य का बहुत विरोध हुआ था।