इस हाॅट योग गुरू ने सेक्शुअल हैरेसमेंट में गवांए 500 करोड़ की सम्पत्ति

लाॅस एंजेलिस। पूरी दुनिया में हॉट योगा चलाने वाले भारतीय मूल के योगगुरु बिक्रम चैधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। क्योंकि ये हाॅट योगगुरू एक सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस हार गया है। जिससे इनकी पूरी प्रॉपर्टी छिन गई है। हाॅट योगगुरू बिक्रम चैधरी कोर्ट के फैसला आने से पहले ही  गायब हो गये हैं। ये अब तक बिक्रम योगा स्टूडियोज की 700 से अधिक फ्रेंचाइजी के मालिक थे। इनकी कुल संपत्ति लगभ 500 करोड़ रुपए की थी, जो अब केस हारने के बाद सम्पत्ति का मालिकाना हक उनके वकील के पास आ गया है।

yog-2
गौरतलब है कि हाॅट योगगुरू बिक्रम चैधरी हमेशा से ही विवादों से घिरे रहे। 70 वर्षीय भारतीय मूल के अमेरिकी बिक्रम चैधरी ‘बिक्रम योग’ के संस्थापक हैं। ये दुनियाभर में हॉट योग गुरु के नाम से प्रसिद्ध हैं। इन्होंने 220 देशों में 720 योग स्कूल खोले हैं, जहां बिक्रम योग सिखाया जाता है। कई स्कूल तो सिर्फ ब्रिटेन में मौजूद हैं।

yog3
यही नहीं इनके फॉलोअर्स में तो लम्बी लाईन लगी है। मैडोना, डेमी मूर, बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन और जॉर्ज क्लूनी जैसे कई हॉलीवुड, खेल एवं पॉलिटिक्स के हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज इनके फाॅलोअर्स में शामिल है।

yog-5
बिक्रम चैधरी हमेश ही सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों से घिरे रहे। 2013 तक उनकी वकील मीनाक्षी सहित 6 महिलाओं ने इन पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। जबकि बिक्रम चैधरी ने इस पर एक इंटरव्यू में कहा था कि महिलाएं उन्हें पसंद करती हैं और उन्हें प्यार करती हैं। इन्ही सब चीजों से परेशान होकर इनकी पत्नी ने हाॅट योग गुरू बिक्रम चैधरी से तलाक मांगा था। हाॅट योग गुरू की एक्स पत्नी राजश्री भी प्रसिद्ध योगा टीचर है, इन्होंने अपने पति बिक्रम चैधरी पर लगे रेप के आरोप से परेशान होकर इन्हे तलाक दे दिया था।

yog-4
राजश्री ने बिक्रम चैधरी की 500 करोड़ की सम्पत्ति में अपने हिस्से का भी दावा किया था। योग गुरू के पास 700 से अधिक योगा स्कूल के अलावा बेवरली हिल्स, लाॅस एंजिलिस एवं होनोलुलू में सम्पत्ति थी। इसके अलावा 43 लग्जरी गाड़ियां भी थी।

hot yog guru
बिक्रम योग के बारे में
बिक्रम चैधरी अपने फॉलोअर्स को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग सिखाते हैं। इसे ‘हॉट योग’ का नाम दिया गया है।
फोर्ब्स के अनुसार बिक्रम चैधरी एक ट्रेनिंग सेशन का 10 हजार डॉलर लेते हैं। और पर्सनल ट्रेनिंग फीस 20 हजार डॉलर है।