आज 14 अक्टूबर का राशिफल

rashifal

मेष :-​  मेष राशि के जातकों को आज सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भी जा सकते हैं।

वृष :-​  वृष राशि के जातक समयानुसार ढलने की कोशिश करें, नए काम में व्यवधान आ सकता है।

मिथुन :-​  मिथुन राशि के जातक अगर कोई व्यवसायिक डील करना चाहते हैं तो आज कर लें, समय शुभ है।

कर्क :-​  कर्क राशि के जातक आज किसी बाहरी व्यक्ति से पारिवारिक मामलों में सलाह लेने से बचें, गृहक्लेश होने की संभावना है।

सिंह :-​  सिंह राशि के जातक आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, आज किया गया निवेश लाभ देगा।

कन्या :-​  कन्या राशि के जातकों का मन आध्यात्म के प्रति आकर्षित होगा, धर्मस्थल की यात्रा होगी।

तुला :-​  तुला राशि के जातक चतुराई से पैसा बचाने में कामयाब होंगे, आज आपको कुछ अहम फैसले भी लेने पड़ सकते हैं।

वृश्चिक :-​  वृश्चिक राशि के जातक अगर आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो अवश्य करें, समय शुभ है।

धनु :-​  धनु राशि के जातक आज भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें, पैसे फंसेंगे। ऑफिस में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

मकर :-​  मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक रास्ते खुलेंगे, शाम के समय कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

कुंभ :-​  कुंभ राशि के जातक आज जल्दबाजी करने से बचें, बनते काम बिगड़ सकते हैं।

मीन :-​  मीन राशि के जातकों के लिए व्यवसायिक सौदे करना फायदेमंद रहेगा, मौज-मस्ती में दिन व्यतीत होगा।