आज 12 नवम्बर का राशिफल

मेष :-​  मेष राशि के जातकों को पूंजी निवेश में लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। रुके कार्य में सफलता मिलेगी।

वृष :-​  वृष राशि के जातकों को व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। परिवार की समस्या दूर हो सकेंगी।

मिथुन :-​  मिथुन राशि के जातक व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में हर्ष हो सकता है। बोलचाल में कटुता न आने दें।

कर्क :-​  कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ व उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है।

सिंह :-​  सिंह राशि के जातकों की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

कन्या :-​   आपको व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बन रही है। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

तुला :-​  नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण तुला राशि के जातकों के लाभ में आशातीत वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक :-​  वृश्चिक राशि के जातकों को परिवार से सहयोग मिलेगा। अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

धनु :-​  व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। आपके पराक्रम की प्रशंसा के कारण आपके पास आने वाले व्यक्तियों की अधिकता रहेगी।

मकर :-​  कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। नौकरी में दिन शानदार रहेगा। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ :-​  समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।

मीन :-​   मीन राशि के जातकों को अचानक धन मिलने के योग हैं, व्यापार अच्छा चलेगा। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है। बुद्धिमानी से अगर कार्य करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी।