आज 09 नवम्बर का राशिफल

Rashifal

मेष :-​  मेष राशि के जातकों को आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, अवसर का लाभ उठाएं।

वृष :-​  वृष राशि के जातकों को आज मेहनत से किए गए कार्य का फल मिलेगा, लेन-देन में सावधानी बरतें।

मिथुन :-​  मिथुन राशि के जातक आज ऑफिस में किसी से बेवजह बहसबाजी न करें , झगड़ा हो सकता है।

कर्क :-​  कर्क राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान दें।

सिंह :-​  सिंह राशि के जातक आज किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं, पारिवारिक शांति व उत्साह बना रहेगा।

कन्या :-​  कन्या राशि के जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा, किसी परिचित को अगर पैसे दिए हैं तो पैसे वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं।

तुला :-​  तुला राशि के जातकों के लिए आज लाभ के योग बन रहे हैं, जरूरी खबर मिलने पर यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक :-​  वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, किसी खास इच्छा के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे।

धनु :-​  धनु राशि के जातक आज किसी से झगड़ा करने से बचें, विवाद बढ़ सकता है।

मकर :-​  मकर राशि के जातकों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ मिलेगा, अगर जमीन-जायदाद संबंधी विवाद चल रहा है तो उसके सुलझने के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ :-​  कुंभ राशि के जातकों को आज असरदार लोगों का अनुभव लाभ देगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन :-​  मीन राशि के जातकों को ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिल सकता है, ज्यादा काम होने से थकान भी महसूस करेंगे।