जानिए 02 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन – Horoscope

rashifal

मेष :- घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा, पिछले दिनों उत्पन्न व्यवसायिक अवरोध के हल ढूंढने में मन केद्रित होगा, कोई अच्छा अवसर मन में उत्साह का संचार करेगा।

वृष :- मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आएगी, दूसरों से बुरा व्यवहार न करें।

मिथुन :- परिजनो व मित्रों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, मांगलिक एव सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे।

कर्क :- कर्तव्य व जिम्मेदारियों से घिरा मन अपनी काल्पनिक आकांक्षाओं से समझौता करने में सक्षम होगा, जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर भावनात्मक असन्तोष पैदा हो सकता है।

सिंह :- मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केन्द्रित करें, नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी।

कन्या :- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए संबंधों को मधुर बनाने की चेष्टा करें, प्रतिभा व आत्मबल कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा।

तुला :- आपकी महत्वाकांक्षाएं सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी, अच्छी भावना से किए गए कार्य में आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वृश्चिक :- परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे, अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होने मे असमर्थ होगा।

धनु :- परम्पराओं व संस्कारों के प्रति आस्था बढेगी, किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।

मकर :- किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतू घर से दूर रहना पड़ेगा, जो आपको परेशान कर सकता है, कमजोर मनोबल के कारण लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा।

कुंभ :- किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा, परिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा।

मीन :- रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट हो सकता है, धैर्यपूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करें।