18 दिसंबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Rashifal

मेष :- मेष राशि के जातक आज परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।

वृष :- वृष राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी।

मिथुन :- मिथुन राशि के जातकों को आज अपने बड़े-बुजुर्गों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क :- कर्क राशि के जातक आज अपने खाने-पीने पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह :- सिंह राशि के जातकों का समय आज दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

कन्या :- कन्या राशि के जातकों का आज परिवार के साथ हर्षोल्लास में समय बीतेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।

तुला :- तुला राशि के जातकों की आज साहित्य में रूचि बढ़ेगी, कुछ खास किताबें भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा, काम-काज में समय व्यतीत होगा।

धनु :- धनु राशि के जातक पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं अपने कागजातों को संभालकर रखें।

मकर :- मकर राशि के जातक किसी धार्मिक कार्यक्रम में रूचि ले सकते हैं, किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

कुंभ :- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी।

मीन :- मीन राशि के जातक आज अत्यधिक खर्चे से परेशान रहेंगे, सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।