मेष :- मेष राशि के जातक कार्यों को शांत वातावरण में निपटाएंगे, पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट हो सकता है।
वृष :- वृष राशि के जातकों का मन परिजनों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होगा।
मिथुन :- मिथुन राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगी, लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।
कर्क :- कर्क राशि के जातकों को कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।
सिंह :- सिंह राशि के जातकों को आज प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष करना पड़ सकता है, किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
कन्या :- कन्या राशि के जातक नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।
तुला :- तुला राशि के जातकों का धन आज भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय होने की संभावना है।
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों की लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी, कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा।
धनु :- धनु राशि के जातकों को धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।
मकर :- मकर राशि के जातकों की किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी, जो उनके लिए लाभदायक होगी।
कुंभ :- कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत होगा, आप आलस्य भी महसूस करेंगे।
मीन राशि :- मीन राशि के जातकों के लिए ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।