मेष :- मेष राशि के जातकों के लिए उलझे हुए विवादों का समाधान निकलने के योग बन रहे हैं।
वृष :- वृष राशि के जातकों को किसी कार्य में कानूनी अडचन का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन :- मिथुन राशि के जातक अगर पैसों को लेकर परेशान चल रहे हैं तो उनकी आर्थिक समस्या का हल निकलेगा।
कर्क :- कर्क राशि के जातकों को परिवार से उतना सहयोग नहीं मिलेगा, जिसकी वे अपेक्षा कर रहे हैं और इसी कारण मन थोड़ा दुखी रहेगा।
सिंह :- सिंह राशि के जातकों के लिए व्यवसाय में हानि के योग बन रहे हैं, थोड़ा संभलकर कार्य करें।
कन्या :- कन्या राशि के जातकों पर आज काम का प्रेशर ज्यादा रह सकता है, थकान भी महसूस होगी।
तुला :- तुला राशि के जातक अपने पार्टनर की सफलता से खुश रहेंगे, धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी धन लाभ के योग बन रहे हैं, धन लाभ से मानसिक परेशानी थोड़ी कम होगी।
धनु :- धनु राशि के जातक आज पूरे दिन किसी खास कार्य में व्यस्त रहेंगे, कड़ी मेहनत से बड़ा लाभ मिलेगा।
मकर :- मकर राशि के जातकों को आज उम्मीद से ज्यादा काम करना पड़ेगा।
कुंभ :- कुंभ राशि के जातकों के सभी कार्य यथासमय बनते जाएंगे, दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि :- मीन राशि के जातकों के लिए नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, आर्थिक दबाव से परेशान रहेंगे।