विस्थापन के नाम पर राजनीति बर्दाश्त नहीं : आप

Homeless people from Shifan Court and IDH Building

Homeless people from Shifan Court and IDH Building

मसूरी। Homeless people from Shifan Court and IDH Building शिफन कोर्ट और आईडीएच बिल्डिंग से बेघर हुए लोगों को विस्थापित करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी चौक से विरोध रैली निकाली गई। हालांकि विरोध रैली को पुलिस द्वारा कुछ ही दूरी पर रोक दिया गया।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर नोकझोंक हुई। वही, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस जीप के आगे लेट गए। प्रदर्शनकारियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध रैली निकालने के लिए इजाजत दी गई।

इसके बाद प्रदर्शनकारी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका परिसर पहुंचे। नगर पालिका के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए।

उनका कहना है कि पालिका अध्यक्ष द्वारा गरीबों को उजाड़ कर उनको बेघर कर दिया गया है और विस्थापन के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|

आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा प्रभारी नवीन प्रसाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीबों के साथ खड़ी है। राज्य की सरकार या पालिका प्रशासन द्वारा गरीबों को बेघर करके माननीय कृत्य किया है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जब तक सरकार या पालिका प्रशासन बेघर हुए लोगों को विस्थापित नहीं कर देती। तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं उन्होंने कहा कि जब भी सच्चाई की आवाज उठती है तो उसको शासन और पुलिस उसे दबाने की कोशिश करती है। लेकिन, आम आदमी पार्टी बेघर हुए लोगों को विस्थापित होने तक आंदोलन करती रहेगी।

जरा इसे भी पढ़े

ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या
मुख्यमंत्री ने किया एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर का उद्घाटन
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया