हिमानी शिवपुरी ने किया फ्लो बाजार का उद्घाटन

Himani Shivpuri inaugurated the flow market
फ्लो बाजार का उद्घाटन करती हिमानी शिवपुरी।
Himani Shivpuri inaugurated the flow market

देहरादून। Himani Shivpuri inaugurated the flow market फ्लो बाजार, फिक्की फ्लो उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने आज होटल मधुबन में किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अध्यक्ष फिक्की फ्लो उत्तराखंड शिल्पी अरोड़ा की उपस्थिति में हुआ। हिमानी शिवपुरी ने फ्लो बाजार मे आने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने भव्य और उत्सव प्रदर्शनी को सराहा और फ्लो उत्तराखंड के प्रयासों की प्रसन्नता की। हिमानी ने कहा की यह एक बहुत अच्छी अवधारणा है और आने वाले त्यौहारों के लिए महिलाओं की खरीदारी करने का एक शानदार अवसर है। उन्होंने कहा कि देहरादून आने का कोई मौका नहीं छोड़ती।

अब भी, मैं एक फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थी लेकिन मैंने दो दिनों के लिए ब्रेक लिया ताकि मैं फ्लो बाजार में भाग ले सकूं। 50 से अधिक प्रदर्शकों ने फ्लो बाजार मे अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। देहरादून, हैदराबाद, लखनऊ, ऋषिकेश, दिल्ली, चंडीगढ़ और पटियाला जैसे शहरों के प्रदर्शकों ने फ्लो बाजार में भाग लिया।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया। उन्होंने आमंत्रित होने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि उन्होंने गढ़वाली प्रदर्शनों का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान, बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।

जश्न मनाने के लिए हमने ये मंच प्रदान किया

फ्लो बाजार के बारे में बताते हुए अध्यक्ष फिक्की उत्तराखंड शिल्पी अरोड़ा ने कहा, ‘महिलाओं को नवरात्र के पहले दिन एक साथ जश्न मनाने के लिए हमने ये मंच प्रदान किया है। हमारे पास कपड़े, सजावट, रोचक खाद्य उत्पाद, हस्तशिल्प और सहायक उपकरण के लिए समाधान प्रदान करने वाले प्रदर्शक हैं।

प्रदर्शनी में एस्थेटिक्स बाई पूजा, मैराफ, त्रिकोन सोसायटी, नैपटाइम नाइटवेअर, लिटिल मिस क्राफ्टी, इक्वल तो इक्वल, तान्शी आर्ट्स, नीरू क्रिएशन्स, उमा क्रिएटिव, जोरबा, आकृति, टपरवेयर, रिचर्स रिचनेस प्रदर्शकों में शामिल थे। प्रदर्शनी पर टिप्पणी करते हुए, विजिटर निहारिका नैथानी ने कहा, ‘यह प्रदर्शनी एक दिलचस्प मिश्रण है।

मैंने प्रदर्शनी से दिवाली उत्पादों, चॉकलेट, मोमबत्तियां, कपड़े और कुछ आभूषण उठाए। अद्बुध सामान खरीदने के लिए यह एक शानदार जगह है। मौके पर फिक्की लेडीज आर्गेनाईजेशन की मेंबर्स पूजा अग्गरवाल, अनुपमा, राशि, पूजा शर्मा, किरन, कोमल, नैना आदि मौजूद रहे।

जरा यह भी पढ़े