कोसी बैराज निर्माण मे कथित अनियमितता की करायें उच्च स्तरीय जांच

ज्ञापन सौंपते हुए।

अल्मोड़ा । कांग्रेस शासन काल में जहां कभी कोसी बैराज निर्माण में कथित अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच का मुद्दा जोर-शोर से भाजपा ने उठाया था, वहीं अब प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इस मसले को कांग्रेस ने उठा दिया है। बदलते राजनैतिक समीकरणों के बीच कांग्रेसजनों ने बकायदा इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। शुक्रवार को नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले तमाम कांग्रेसजनों ने यहां कलेक्ट्रेट में जिलाध्किारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कोसी बैराज निर्माण में कथित अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच कराने, अल्मोड़ा के अस्पतालों में तमाम रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति करने व वन-वे यातायात व्यवस्था को पूर्ववत रखने सहित जिले की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि कुछ लोगों द्वारा जो,

कोसी बैराज में जो अनियमितता के आरोप लगाये गये थे उसकी अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। अल्मोड़ा के जिला व बेस अस्पताल में चिकित्सकों के बहुत सारे पद रिक्त चल रहे हैं, इन्हें निुयक्ति से भरा जाये। उन्होंने कहा कि यहां बेस अस्पताल में कार्यरत एकमात्रा पिफजीशियन डाॅ. एनएस बिष्ट का तबादला बगैर प्रतिस्थानी की नियुक्ति के कर दिया गया है। यह वर्तमान भाजपा सरकार की कथनी और करनी को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की राज्य मंत्राी ने वन वे व्यवस्था का ना केवल उल्लंघन किया,

बल्कि प्रशासन पर उक्त वन वे व्यवस्था को समाप्त करने के लिए दबाव भी डाला। जिसका कांग्रेस विरोध् करती है। उन्होंने कहा कि सरकारी सस्ते गल्ला विक्रेता दुकानों में पूर्व में एपीएल कार्ड धरकों को गेहूं, चावल, चीनी रियायती दरों पर उपलब्ध् होती थी, जो वर्तमान में बंद कर दी गयी है। सरकार इसे उपलब्ध् कराये। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, पीसीसी प्रवक्ता एडवोकेट केवल सती, दिनेश चंद्र पंत, कुंदन सिंह भंडारी, एडवोकेट कुंदन लटवाल, प्रदेश सचिव रौबिन मनोज भंडारी, संजय दुर्गापपाल, सरिता टम्टा, पंकज वर्मा, लता तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, हर्ष कनवाल, कार्तिक साह, मदन उांगी, दीप सिंह डांगी, ऽजान मिश्रा, आनंद बल्लभ, कार्तिक साह,

भगवान कुमार वर्मा आदि शामिल थे।
वन में करें आंशिक सुधर अल्मोड़ा। कांग्रेसजनों ने जिलाध्किारी को दिए एक अलग ज्ञापन में कहा कि वन वे यातायात व्यवस्था में आंशिक सुधर किया जाये। कहा कि अल्मोड़ा एनटीडी मार्ग से नगर की ओर आने वाले वाहनों को शिऽर तिराहे से टैक्सी स्टैंड लोअर लिंक रोड की ओर जाने की अनुमति दी जाये। साथ ही नगर में लोकल सिटी बस सेवा भी शुरू करने की मांग की। पटवारी प्रशिक्षु केंद्र की समस्याओं का हो निस्तारण अल्मोड़ा। यहां विकासखण्ड हवालबाग में स्थित पटवारी प्रशिक्षु केंद्र में विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर भी कांग्रेसियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि केंद्र में प्रशिक्षुओं के रहने के लिए कमरों की उचित व्यवस्था नहीं है। पेयजल का अभाव है तथा प्रशिक्षुओं की संख्या अध्कि होने के कारण शौचालय आदि की उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है।