Home Uncategorized 24 घंटें हो सकती है भारी बारिश

24 घंटें हो सकती है भारी बारिश

अल्मोड़ा । जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान देहरादून द्वारा प्रदेश सहित जनपद के विभिन्न स्थानों में अगले 24 घण्टों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि की सम्भावना जताई गई है। मौसम विज्ञान के इस पूर्वानुमान को मध्यनजर रखते हुये उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं आपदा से जुडे अधिकारियों को सर्तकता का उच्च स्तर बनाने जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में जनपद स्थित आपदा परिचालन केन्द्र के दूरभाष न0 05962-237874-75 में सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।