निगम की 16 करोड़ ठिकाने लगाने की योजना

Haridwar Nagar nigam
Haridwar Nagar nigam

हरिद्वार। Haridwar Nagar nigam नमामि गंगे योजना के तहत माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर माँ गंगा 72 घाटों की नियमित सफाई के लिए नगर निगम को 15 करोड़ 90 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। यह एक क्रन्तिकारी पहल है, जिससे हरिद्वार की सूरत बदल सकती है पर नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए निविदा आमंत्रित किये है , जिसमे बड़े पैमाने पर अनियमितताएं है।

भारत जागृति मिशन ने पत्र के माध्यम से नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया था कि वह निविदाएं आमंत्रण में हुई अनियमितताओं को दूर कर पुनः निविदा की विज्ञप्ति निकाले।लेकिन ज्ञात हुआ है कि हमारी आपत्तियों का निस्तारण किये बिना ही घाटों की सफाई का ठेका दे दिया गया।

इतना ही नही जिन घाटों की सूची तैयार की गई है ,उनमें भी भारी अनियमितताए है।घाटों की सूची में उन घाटों को भी शामिल किया गया है,जिन घाटों को पूर्व में ही सामाजिक संगठनों द्वारा गोद लिया जा चुका है।साथ ही कुछ घाट ऐसे भी है जिनको दो -दो बार स्थान बदल कर सूची में शामिल किया गया है।

Haridwar Nagar nigam
भारत जागृति मिशन के संयोजक अंशुल श्रीकुंज पत्रकार वार्ता के दौरान।

इस बात की जानकारी भारत जागृति मिशन के संयोजक अंशुल श्रीकुंज ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए निविदा आमन्त्रित की है,जिसमे बड़े पैमाने पर भारी अनियमितताएं है।

उन्होंने कहा कि माँ गंगा को स्वच्छ रखने की मुहिम में आई करोड़ो की राशि का बंदरबाट नही होने देंगे।इसके लिए यदि उन्हें उच्च न्यायालय भी जाना पड़ा तो वह जाएंगे।इतना ही नही वह यह के निवासियों सहित यह आने वाले करोड़ो गंगा भक्तों को स्वच्छ गंगा घाटों के अधिकार से भी वंचित नही होने देंगे।

जरा यह भी पढ़े