धामी के ‘चावलों’ से ‘ खिचड़ी ‘ बनाएंगे हरदा

Harda will make 'khichdi' with Dhami's 'rice'

देहरादून। Harda will make ‘khichdi’ with Dhami’s ‘rice’ उत्तराखंडी व्यंजनों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब अपनी पार्टियों में धामी चावल की खिचड़ी खिलाते हुए नज़र आयेंगे। सीएम धामी की और से हरदा को उपहार स्वरूप अपने खेत के ऑर्गेनिक चावल भेंट किए गए हैं।

उत्तराखंड में चल रही तमाम सियासी सरगर्मियों के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी देहरादून स्थित आवास पर भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रावत का कुशलक्षेम जाना। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपनी ओर से एक आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखण्ड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुन्दर उदाहरण है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर गरजे पूर्व सीएम हरदा
एफआईआर दर्ज कराने को थाने पर गरजे हरदा
मदरसे समावेशी शिक्षा पद्धति के साथ आगे बढ़ रहे थे : हरीश