Home Uttarakhand Dehradun आउटसोर्स कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है सरकार : डॉ....

आउटसोर्स कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है सरकार : डॉ. हरक

Government is treating outsourced personnel like stepchildren

देहरादून। Government is treating outsourced personnel like stepchildren पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने परेड ग्राउंड स्थित आउटसोर्स कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के धरने में पहुंचकर धरनारत कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। सोमवार को धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रावत ने कहा की आउटसोर्स कर्मचारीयो को सरकार वह सम्मान नहीं दे पा रही है जिस सम्मान के वह हकदार हैं।

प्रदेश में विभिन्न विभागों में हमारे आउटसोर्स कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के समान ही मेहनत कर रहे हैं और रात दिन अपना खून पसीना बहाकर सरकारी विभागों को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियो का भी घर परिवार है उनकी भी समस्याएं हैं उनके भी बच्चे हैं, जब शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है ऐसे कठिन समय में उनके बच्चे कैसे पढ़ेंगे कैसे आगे बढ़ेंगे यह भी सरकार को सोचना चाहिए।

डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है वहां पर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है, इससे पहले हम उपनल कर्मचारीयो के धरने में भी बराबर सहयोगी रहे हैं उपनल कर्मचारीयो और विपक्ष के दबाव में बड़ी मुश्किल से सरकार ने उनकी मांगों का समाधान किया है लेकिन अभी उनकी समस्याओं का भी पूर्ण समाधान नहीं हुआ है। धरना स्थल पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री विनोद चौहान, वरिष्ठ नेता विजय चौहान, दीप बोरा व संजय कनौजिया आदि उपस्थित रहे।

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल
अदालत में फैसला हो चुका, भाजपा कर रही राजनीतिक साजिश : हरक
जेनी ने हरक सिंह पर लगाए दुष्कर्म के आरोप