प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

General-OBC employees strike

General-OBC employees strike

विकासनगर। General-OBC employees strike प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जहां सरकारी विभागों में कामकाज पूरी तरह से ठप है|

वहीं सरकार की ओर से अब तक कार्रवाई न किये जाने से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हड़ताली कर्मचारियों ने टौंस भवन में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

कर्मचारियों ने कहा कि किसी भी तरह से अपने अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे। सरकार को वरिष्ठता के आधार पर ही प्रोन्नति करनी होगी। विकासनगर तहसील, खंड विकास कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, कृषि, सिंचाई, आईटीआई सहित विभिन्न सरकारी विभागों के जनरल ओबीसी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिससे सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप पड़ा हुआ है।

वहीं डाकपत्थर टौंस भवन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनके संवैधानिक अधिकारों का गला घोंट रही है। कहा कि सामान्य ओबीसी कर्मचारियों का प्रदेश ही नहीं देशभर में ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के बावजूद उनके अधिकार व हक नहीं मिल रहे हैं।

बर्दाश्त नहीं किया जा सकता

दस से पंद्रह वर्ष जहां नौकरी करने के बाद सामान्य व ओबीसी कर्मियों को प्रमोशन नहीं मिल जाता| वहीं आरक्षण के चलते कई जूनियर कर्मचारी दो से चार साल के बीच दो से तीन प्रमोशन ले लेते हैं। ऐसे में यह सामान्य ओबीसी अधिकारी कर्मचारियों का शोषण नहीं तो क्या है।

कहा इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी अपना फैसला सामान्य ओबीसी कर्मियों के पक्ष में दे चुकी है, बावजूद सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रही है। कहा जब तक आरक्षण समाप्त नहीं किया जाता हड़ताल जारी रहेगी।

प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष रिशान अली, गबर सिंह सुरियाल, सौरभ पांडेय, मोहित चैहान, डीके जोशी, जितेंद्र कुमार, सुधीर त्रिपाठी, अंजुम निशा, मीना, इंदू रावत, अनुराधा गौड़, उर्मिला हाउस, सीमा भटनागर, जयप्रकाश, मनीष नौटियाल, कृपाल सिंह सैनी, रमेश चंद्र, विनोद रावत, सौरभ शर्मा, कुलदीप, गोपाल, सुभाषदीन, आशुतोष पैट्रिक, लाजवंती, सोनी देवी, कमला, बीरा, इरफाना, बलराम सिंह, संजय कुमार यादव, राजेंद्र सिंह, विपिन भटनागर, गौरव दीक्षित, दीपक सेमवाल, योगेश कुमार शर्मा, उपेंद्र देवरानी आदि शामिल रहे।

जरा इसे भी पढ़ें

देरी से सूचना देना पड़ा लोक सूचना अधिकारी को भारी, होगी कार्यवाही
हवाई साबित हो रही है बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट की हवाई सेवाएं
कोरोना वायरस के लिये जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा