Home Uttarakhand Dehradun शीशम बाड़ा से मूल कूड़ा को हटाने के कार्य में तेजी लाई...

शीशम बाड़ा से मूल कूड़ा को हटाने के कार्य में तेजी लाई जाए : प्रेमचंद अग्रवाल

Garbage removal work must be expedited

देहरादून। Garbage removal work must be expedited कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाधिकारी देहरादून के साथ विभिन्न विषयों को लेकर वार्ता की। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए।शासकीय आवास पर हुई वार्ता में डॉ अग्रवाल ने देहरादून महानगर की सफाई व्यवस्था को लेकर जानकारी ली, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त कर्मचारी तथा नियमित सफाई होना व कीटनाशक दावों का छिड़काव किया जा रहा है।

डॉ अग्रवाल ने शीशम बाड़ा में मूल कूड़ा हटाने तथा नियमित डाले जा रहे कूड़े की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शीशम बाड़ा से मूल कूड़ा को हटाने के कार्य में तेजी लाई जाए। डॉ अग्रवाल ने नगर निगम देहरादून द्वारा गांधी पार्क के समीप बनाई जा रही पार्किंग की भी जानकारी ली।

जिस पर डीएम द्वारा बताया गया कि दो हाइड्रोलिक पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है तथा 10 चार्जिंग पॉइंट किया जा रहे हैं। यह कार्य पीपीपी मोड से किए जाएंगे। डॉ अग्रवाल ने ऋषिकेश नगर निगम के प्रशासक के रूप में तैनात डीएम से प्रस्तावित पार्किंग व कूड़ा हटाने को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वित्त मंत्री ने विशेष वित्तीय सहायता के लिए पीएम सहित सीएम का जताया आभार
बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
शहरी विकास मंत्री ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक ली