Gaon Chalo abhiyan will act as a bridge
- कैबिनेट मंत्री श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के गॉंव-गॉंव में कर रहे प्रवास
- गॉंवों में चैपाल लगाकर लोगों को दे रहे सरकारी योजनाओं की जानकारी
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। Gaon Chalo abhiyan will act as a bridge गांव चलो अभियान आम लोगों के बीच जाकर उनके सुख दुःख में भागीदार बनने का जरिया है। इसके साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सटीक जानकारी पहुंचाना भी अभियान का मकसद है। यह अभियान सरकार और जनता के मध्य परस्पर सेतु का काम करेगा।
गांव चलो अभियान के तहत अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विभिन्न गॉंवों में प्रवास पर डटे सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि गांव चलो अभियान सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गॉंवों में चैपाल लगाकर आम लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका फीडबैक भी प्राप्त करना है।
"गांव चलो अभियान" के अंतर्गत प्रवास पर पैठाणी मंडल के ग्राम नोडी गुलियारी बूथ संख्या 31 पर पहुंचने पर गांव के लोगों से कुशलक्षेम जाना। इस दौरान ग्रमीणों ने स्वागत व अभिनंदन किया।@PMOIndia @BJP4India pic.twitter.com/YpJea05Q5d
— Dr.Dhan Singh Rawat (@drdhansinghuk) February 11, 2024
कैबिनेट मंत्री डॉ रावत गांव चलो अभियान के तहत रविवार रात्रि को अपनी विधानसभा क्षेत्र के सुदूर थलीसैण विकासखंड के कैंयूर गांव में प्रवास कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं गांववासियों के साथ चैपाल लगाएंगे। इस दौरान वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ ही अपने विभागों की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे।
इससे पहले डॉ रावत ने आज पैठाणी के नोडी गांव के बूथ संख्या 31 में चैपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाकर सभी बूथवासियों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री डॉ रावत का भव्य स्वागत कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जरा इसे भी पढ़े
स्कूली बच्चों के बस्ते का बोझ होगा कम
शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने जानी असम की शिक्षा व्यवस्था
हर चुनौती से निपटने को तैयार है स्वास्थ्य विभागः डॉ. धन सिंह रावत