बीएसएफ से रिटायर्ड जवान की गला दबाकर हत्या

Gala dabakar hatya
Gala dabakar hatya

हरिद्वार। Gala dabakar hatya रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुनील शर्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। मृतक सोमवार की दोपहर घर से निकला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुनील शर्मा (51) निवासी इंद्रलोक कॉलोनी सोमवार की दोपहर घर से कहीं जाने को निकले।

जब देर रात वह घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने उनकी खोजबीन की। तलाश करते हुए देर रात सामुदायिक केंद्र के पास उनका शव मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। बताया गया कि मृतक के गले में निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले सुनील शर्मा बीएसएफ से सेवानिवृत्त थे। यहां उनका परिवार शिवालिक नगर के पास इंद्रलोक कॉलोनी में रहता है।

कॉलोनी में इन दिनों मंदिर का निर्माण चल रहा है। मंदिर के अगल-बगल में ही दो कमरे बने हुए हैं। देर रात करीब दो बजे जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने कॉलोनी वालों के साथ मिलकर उनकी तलाश की। तब मंदिर से सटे कमरे में उनका शव बरामद हुआ। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि जूते बांधने वाले फीते से गला घोंटकर सुनील शर्मा 55 वर्ष की हत्या की गई है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

जरा इसे भी पढ़ें :