पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

Former minister Kedar Singh Phonia passed away
दिवंगत भाजपा नेता केदार सिंह फोनिया।

Former minister Kedar Singh Phonia passed away

देहरादून। Former minister Kedar Singh Phonia passed away भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। नेहरू कालोनी निवासी फोनिया पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता फोनिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे राज्य की अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्घ्यमंत्री पुष्घ्कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने पोस्ट के जरिए संवेदनाएं व्यक्त की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी फोनिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

राजनीतिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया

भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड में भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन पर अनेक राजनीतिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया है।

साथ ही मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केदार सिंह फोनिया के निधन पर रुद्रप्रयाग और चमोली को बड़ी क्षति हुई है। अनेक लोगों ने फोनिया के निधन पर गहरा दुख जताते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

दुख व्यक्त करने वालों में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदीप बगवाड़ी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनानंद सती, वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, माधो सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल सहित कई लोग शामिल हैं।

जरा इसे भी पढ़े

मंत्री ने की परिवहन निगम की समीक्षा
मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, दिए 5 करोड़ रुपए
वन विभाग ने की अवैध आरा मशीनों के खिलाफ कार्यवाही