Home Uttarakhand Dehradun खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर तीन कुंतल पनीर व साठ किलो...

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर तीन कुंतल पनीर व साठ किलो मावा किया जप्त

Food Safety Department raids

देहरादून। Food Safety Department raids खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन कुंतल पनीर व 60 किलो मावा मौके पर नष्ट किया। आज यहां होली के मद्देनजर खाद्य सुंरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त व स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशानुसार, प्रदेशभर में खाघ सुरक्षा विभाग की टीमें मिलावटी खाघ पदार्थों पर कड़ी नजर रख रही हैं और लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इसी क्रम में पछवादून के धुलकोट, विकासनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 कुंतल पनीर एवं 60 किलोग्राम मावा जप्त किया गया। यह माल हरिद्वार (मंगलौर) से लाया गया था और इसे प्रेमनगर, धुलकोट, सेलाकुई एवं सहसपुर में आपूर्ति किया जाना था। खाघ संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि आयुक्त एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बॉर्डर क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि बाहरी राज्यों से मिलावटी और घटिया खाघ सामग्री की आपूर्ति को रोका जा सके। छापेमारी के दौरान पकड़े गए संदिग्ध खाघ पदार्थों के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके साथ ही शेष सामग्री को शिशमबाड़ा डंपिंग जोन में नष्ट कराया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य संरक्षा विभाग यात्रा मार्गों पर चलायेगा विशेष अभियान
मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
नकली नशीली दवा फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़