जनता का विकासवादी नीतियों पर विश्वास अटल हुआ : सीएम त्रिवेंद्र

Evolutionary policy of the masses
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम त्रिवेंद्र का स्वागत करते भाजपाई।

देहरादून। Evolutionary policy of the masses  लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि भारतवर्ष की 130 करोड़ जनता ने आज देश के भाग्य का फैसला सुनाया है|

वे इस प्रचंड जीत के लिए देश की जनता को कोटि कोटि प्रणाम करते हैं। इस जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और बलिदान को नमन करता हूं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह विजय कई मायनों में खास है।

पहली बार लोकसभा चुनाव में एंटी इनकंबेंसी फैक्टर के बजाए प्रो-इनकंबेंसी फैक्टर की चर्चा रही। इस चुनाव में जातिवाद की करारी हार हुई है। विकासवाद की जीत हुई है। राष्ट्रवाद की जीत हुई है। मुख्यमंत्री ने इसे नए भारत की जीत बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की जनता का विकासवादी नीतियों पर विश्वास अटल हुआ है। पांच साल में मोदी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए, किसानों के कल्याण के लिए, महिलाओं के उत्थान के लिए सेना को सशक्त बनाने के लिए जो भी प्रयास किए हैं उन पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है।

ये जीत उन किसानों की जीत

ये जीत उन महिलाओं की जीत है जिन्हें धुएं से मुक्ति मिली है, ये जीत उन युवाओं की जीत है जिन्हें मुद्रा योजना से अपना स्टार्टअप शुरू करने में मदद मिली है। ये जीत उन किसानों की जीत है, जिन्हें बीज से लेकर बाजार तक एक आदर्श व्यवस्था मिली है, जिनके खाते में 6 हजार रुपए सालाना आ रहे हैं।

यह जीत असंगठित क्षेत्र के उन लोगों की जीत है जिन्हें पेंशन का हक मिला है। उत्तराखंड में रिकॉर्ड मतों से पाचों सीटें जीतने पर सीएम श्री त्रिवेंद्र ने देवभूमि की जनता का आभार जताया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने पिछले ट्रेंड को बदलते हुए राज्य में सत्ताधारी पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया है।

सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह जीत मोदी के प्रति उत्तराखंडियों के अटूट विश्वास का नतीजा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सैन्यधाम के लोगों ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है।

उत्तराखंड के प्रति मोदी जी का प्रेम, शिव के प्रति श्रद्धा और उत्तराखंड को संवारने की सोच पर यहां की जनता ने मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड में इस प्रचंड बहुमत के पाई पाई का हिसाब मोदी जी उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के रूप में अदा करेंगे।

उत्तराखण्ड के विकास में नये आयाम प्राप्त होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रहा है, केदारनाथ पुनर्निमाण के साथ ही चार धाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसी योजनाओं से उत्तराखण्ड के विकास में नये आयाम प्राप्त होंगे।

उत्तराखण्ड की जनता के दिलों में मोदी जी ने विशिष्ट स्थान बनाया है। मोदी जी की केदारनाथ, बदरीनाथ यात्रा ने राज्य के तीर्थाटन व पर्यटन को नये आधार प्रस्तुत किया है। इससे देश व दुनिया में उत्तराखण्ड की पहचान बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य राज्य सरकार द्वारा जीरो टोलरेंस की नीति अपनाने के साथ ही किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण, अटल आयुष्मान योजना, महिला सशक्तिकरण की दिशा में की गई पहल तथा जनता से किये वादों को संजीदगी से किया गया क्रियान्वयन को भी जनता ने सराहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पिछले चुनाव परिणामों के बाद भी कहा था कि जनता से जितना मांगा उतना दिया है। इस बार उन्होंने अबकी बार 300 पार का नारा दिया था, जो जनता के आशीर्वाद से पूरा हुआ है। जनता ने मोदी जी के जनहित से जुड़े कार्यों तथा सबका-साथ सबका-विकास की नीति को सराहते हुए और अधिक विश्वास व्यक्त किया है।

मोदी जी के 5 वर्षों के कार्यों में अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की देशहित की नीतियों, देश के गरीब तबकेे के लिये आवास, निःशुल्क गैस कनैक्शन, स्वच्छता, विद्युत कनैक्शन, किसान कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उन तक ईमानदारी के साथ पहुंचाया। आज देश का कोई कोना नही है जहां से भाजपा को समर्थन न मिला हो।

विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पूर्णतः धराशायी

उन्होंने कहा कि मोदी जी के विरोध में पूरा विपक्ष एक होकर मोदी हटाओं के नारे के साथ आगे बढ़ा, किन्तु जनता ने उन्हें ही नकारा है। आज मोदी जी देश के सर्वमान्य नेता के रूप में सामने आये है। विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पूर्णतः धराशायी हुई है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुनः दोहराया है कि विपक्षी दलों द्वारा ईवीएम को लेकर जारी अनर्गल प्रलाप एवं देश में अराजकता फैलाने के उनके कुत्सित षड्यंत्र को जनता का अनादर बताते हुए कहा कि यह भारत की पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया और देश के महान लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रश्नचिन्ह लगाने का विफल प्रयास है।

उन्होंने इसे देश के लोकतंत्र की छवि को धूमिल करने वाला बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईवीएम का विरोध देश की जनता के जनादेश का अनादर है। अपनी संभावित हार से बौखलाई यह 22 पार्टियां देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवालिया निशान उठा कर विश्व में देश और अपने लोकतंत्र की छवि को धूमिल कर रही है। इन सभी दलों की मांगों का कोई तार्किक आधार नहीं है और वह सिर्फ निजी स्वार्थ से प्रेरित है।

जरा इसे भी पढ़ें