एवरेस्ट पर चढ़ने का झूठा दावा करने वाले पुलिस दंपति निलंबित

मुंबई । एवरेस्ट पर्वत पर चढ़ने का झूठा दावा करने वाले पुलिस दंपति को पुलिस आयुत्तफ ने पुलिस सेवा से निलंबित कर दिया है। पुणे पुलिस आयुत्तफ रश्मि शुक्ला ने बताया कि इस दंपत्ति पर विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पुणे स्थित शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस हवलदार तारकेश्वरी व दिनेश राठोड़ ने शादी के बाद एवरेस्ट पर्वत पर चढ़ने के बाद ही बच्चा पैदा करने की कसम खाई थी। इसके बाद दोनों ने एवरेस्ट पर्वत पर चढ़ने का दावा भी किया था। इसके बाद राठोड़ दंपति की इस ऐतिहासिक कार्य की सराहना मीडिया में भी की गई थी। जिससे इस मामले की जानकारी मिलते ही नेपाल सरकार ने पर्वतारोही लोगों की जांच करना शुरु कर दिया और दोनों के दावे को झूठा पाया।

इसके बाद नेपाल सरकार ने इन दोनों को नोटिस जारी किया और दोनों पर दस साल का प्रतिबंध् लगा दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुणे पुलिस आयुत्तफ ने दोनों पति-पत्नी को पुलिस सेवा से निलंबित कर दिया है। पुणे पुलिस आयुत्तफ ने राठोड़ दंपति के झूठे दावे से देश की बदनामी होने की बात भी कही है।