सीमांचल के विकास से राजनीतिक दुकानों पर ताला लग जाएगा: ओवैसी

BIHAR simanchal news ,owaisi simanchl, bihar owaisi, assudeen news simanchal

किशनगंज आए ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) प्रमुख सह हैदराबाद सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा की जीत को ध्रुवीकरण की जीत बताया। उन्होंने कहा कि कथित सेक्युलर दल ही भाजपा के हितैषी हैं।

उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। असदउद्दीन ओवैसी रविवार को किशनगंज में पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। सीमांचल के पिछड़ेपन के लिए उन्होंने राज्य सरकार के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदार बताया। कहा, सीमांचल के लोगों के विकास से कई राजनीतिक दुकानों पर ताला लग जाएगा। इलाके के विकास के लिए उनकी पार्टी संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने धारा 371 के तहत सीमांचल के विकास के लिए डेवलपमेंट बोर्ड के गठन की भी मांग की।

ओवैसी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यू इंडिया बनाने के लिए यूपी में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण ही देश में पूंजीपति हावी हो रहे हैं।